Headlines

पंजाब में बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के 3 यूनिट बंद:तलवंडी साबो, रोपड़-गोइंदवाल में उत्पादन ठप, डिमांड 16 हजार मेगावाट के पार




पंजाब में बिजली संकट गहराने लगा है। पर्याप्त मात्रा में कोयला न मिलने के कारण थर्मल प्लांट पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर रहे हैं। वहीं, आज पंजाब के थर्मल प्लांटों के तीन यूनिट पूरी तरह से बंद हैं। सबसे अहम बात यह है कि तलवंडी साबो के प्राइवेट थर्मल प्लांट का एक यूनिट भी आज पूरी तरह बंद है। यूनिट बंद होने का कारण कोयले की कमी है या कोई अन्य तकनीकी समस्या, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। तलवंडी साबो में एक यूनिट बंद होने से पंजाब में कुल बिजली उत्पादन 4,800 मेगावाट से गिरकर 4,500 मेगावाट के आसपास आ गया है। वहीं, राजपुरा स्थित प्राइवेट थर्मल प्लांट में कई दिनों से बिजली का उत्पादन क्षमता के आधे से भी कम हो रहा है। इसके अलावा, आज रोपड़ स्थित सरकारी थर्मल प्लांट का एक यूनिट और गोइंदवाल का एक यूनिट पूरी तरह से बंद है। गनीमत यह है कि आज बहुत दिनों बाद लहरा मोहब्बत का चौथा यूनिट भी शुरू कर दिया गया है। पंजाब में आज बिजली उत्पादन के बारे में जानिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *