![]()
मोहाली के जीरकपुर में पालम एन्क्लेव में बुधवार सुबह एक दिव्यांग व्यक्ति को बाइक सवार दो युवकों ने निशाना बना लिया। घर से इंस्टीट्यूट जाते समय सिर्फ 2 सेकंड में बाइक सवार युवक सुरिंदर पाल के हाथ से पर्स, फोन और आईडी कार्ड समेत जरूरी सामान छीनकर फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात के बाद पीड़ित उनका पीछा भी नहीं कर सका। पालम एन्क्लेव निवासी सुरिंदर पाल ने बताया कि जरनैल एन्क्लेव में उनका इंस्टीट्यूट है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह रोज की तरह घर से इंस्टीट्यूट के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि पीछे से बाइक पर दो युवक आए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, युवकों ने उनके हाथ से पर्स छीना और बाइक तेज रफ्तार से भगाकर फरार हो गए। पर्स में 5 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज सुरिंदर पाल के अनुसार, पर्स में करीब 5 हजार रुपए नकद, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल फोन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आईडी कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। सबसे ज्यादा परेशानी जरूरी दस्तावेज और दिव्यांगता प्रमाण पत्र चले जाने से हो रही है। दिव्यांग होने के कारण नहीं कर सके पीछा पीड़ित ने बताया कि वह दिव्यांग हैं और चलने में परेशानी होती है। अचानक हुई स्नैचिंग के बाद उन्होंने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश भी नहीं की। दोनों युवक कुछ ही सेकंड में मौके से दूर निकल गए। पुलिस से कार्रवाई की मांग वारदात के बाद सुरिंदर पाल ने पुलिस को शिकायत दी और बाइक सवार युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने अपना पर्स और उसमें रखे जरूरी दस्तावेज वापस दिलाने की भी अपील की। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद उन्हें अभी तक पुलिस की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। CCTV फुटेज खंगालने की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में स्नैचिंग की घटनाओं से लोगों में डर बढ़ रहा है। उन्होंने पुलिस से पालम एन्क्लेव और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही घटनास्थल और आरोपियों के भागने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की मांग की है।
Source link
मोहाली में 2 सेकंड में दिव्यांग से स्नेचिंग:घर से इंस्टीट्यूट जाते समय पालम एन्क्लेव में वारदात; बाइक सवार दो युवकों ने छीना पर्स
