![]()
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अब 2022 चुनाव में मिली हार के कारण कार्यकर्ताओं को गिनाने लग गए हैं। राजा वड़िंग 2022 विधानसभा चुनाव में कैंपेन कमेटी के चेयरमैन रहे सुनील जाखड़ को भाजपा का स्लीपर सेल बताकर उसे कांग्रेस पार्टी की हार का सबसे बड़ा कारण गिना रहे हैं। राजा वड़िंग का कहना है कि 2027 के लिए पार्टी किसी स्लीपर सेल का शिकार नहीं होना चाहती है। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने पार्टी के स्लीपर सेल डिटेक्ट करके और उन्हें चुनावी जिम्मेदारी से दूर रखने को कहा है। पार्टी इस समय स्लीपर सेल की पहचान कर रही है ताकि भाजपा से मिलकर कांग्रेस को नुकसान न पहुंचाए। राजा वड़िंग ने स्पष्ट कर दिया कि किसी स्लीपर सेल को टिकट नहीं दी जाएगी चाहे वो कितना भी बड़ा नेता न हो। वहीं दूसरी तरफ राजा वड़िंग 2022 में चुनाव हारने का सबसे बड़ा कारण घिसे पिटे चेहरों के चुनाव लड़ने को बता रहे हैं। पार्टी ने फैसला किया है कि इस बार नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। वड़िंग ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी बार-बार कह रहे हैं कि प्रदेश में नए लीडर पैदा करो जो कांग्रेस के लिए काम करें और पार्टी के प्रति समर्पित हों। राजा वड़िंग ने टिकट वितरण को लेकर कही ये अहम बातें… भूपेश बघेल ने संगठन को लेकर क्या-क्या कहा, सिलसिलेवार जानिए: कुलबीर जीरा की हाईकमान से मांग, भगवंत मान के सामने चन्नी को लड़ाएं कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान कुलबीर जीरा ने हाईकमान से अपील की है कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को सुखबीर बादल, चरणजीत सिंह चन्नी को भगवंत मान, प्रताप सिंह बावजा को मजीठिया और सुखजिंदर सिंह रंधावा को अमृतपाल के खिलाफ चुनाव लड़ाएं। उनका कहना है कि ऐसा करने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और पता चल जाएगा किस नेता की जमीन पर कितनी पकड़ है।
Source link
पंजाब में स्लीपर सेल को टिकट नहीं देगी कांग्रेस:वड़िंग बोले-राहुल गांधी की दो टूक, नए लीडर पैदा करो; पिछली बार घिसे-पिटे चेहरों से हारे
