![]()
पंजाब में कर्मचारियों को DA जारी करने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की डेडलाइन का आज आखिरी दिन है। सरकार ने अभी तक कोर्ट के आदेश के अनुसार DA जारी नहीं किया है। सरकार के रवैये से मुलाजिमों में भारी रोष है। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन आज से दो दिन की ‘कलम छोड़ व कंप्यूटर शटडाउन’ स्ट्राइक पर चले गए हैं। आज और कल पंजाब भर में क्लेरिकल स्टाफ काम नहीं करेगा, जिससे लोगों के काम अटक जाएंगे। यूनियन नेताओं ने साफ कर दिया कि अगर सरकार ने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया और यूनियन की अन्य मांगों को नहीं माना, तो हड़ताल आगे भी बढ़ाई जा सकती है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में जनता की परेशानी फिर से बढ़ने वाली है। PSMSU के नेताओं ने हड़ताल के लिए दिए ये तर्क, जानिए… हड़ताल का पब्लिक के कामकाज पर होगा यह असर, जानिए…
Source link
पंजाब में DA पर हाईकोर्ट की डेडलाइन आज होगी खत्म:कर्मचारियों को नहीं मिला डीए, मिनिस्टीरियल स्टाफ दो दिन की हड़ताल पर; सरकार पर कोर्ट की अवमानना का आरोप
