Headlines

27 सितंबर को होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक:प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बंगले पर जुटेंगे




रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार को होगी। बैठक रात 8 बजे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बंगले पर बुलाई गई है। इसमें प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत भी मौजूद रहेंगे। सुखदेव भगत दौरे के पहले ही दिन विधायक दल की बैठक रखी गई है। बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। कल आ रहे हैं प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 27 सितंबर को पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे दोपहर 2:25 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे राजीव भवन जाएंगे। यहां शाम 5:30 बजे उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद शाम 6:30 बजे राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में शामिल होंगे। रात 8 बजे कांग्रेस विधायकों के साथ डिनर मीटिंग प्रस्तावित है। बैठक की जगह कांग्रेस विधायक दल (CLP) तय करेगा। दूसरे दिन संगठन के नेताओं के साथ लगातार बैठकें 28 सितंबर को भगत का पूरा दिन संगठनात्मक बैठकों में रहेगा। सुबह 10 बजे PCC कार्यालय के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे कनेक्ट सेंटर की टीम के साथ बैठक प्रस्तावित है। दोपहर 2 से 3:30 बजे तक वे AICC के निर्देश पर जिला कलेक्टोरेट तक होने वाले विरोध मार्च में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक होगी। शाम 5 से 6:45 बजे तक अनुशासन समिति के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद रात 7 बजे वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात 9:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है। संगठन को समझने और फीडबैक लेने पर फोकस प्रदेश प्रभारी के तौर पर भगत के पहले दौरे में संगठन से जुड़े नेताओं और अलग-अलग समितियों के साथ बैठकें रखी गई हैं। राजनीतिक मामलों की समिति, विधायक दल, PCC पदाधिकारी, फ्रंटल संगठन, कनेक्ट सेंटर और अनुशासन समिति के साथ उनकी बैठक होगी। दौरे के दौरान वे प्रदेश कांग्रेस संगठन की स्थिति, पार्टी की गतिविधियों और जमीनी स्तर पर संगठन के कामकाज को लेकर नेताओं से फीडबैक ले सकते हैं। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद छत्तीसगढ़ में यह उनका पहला दौरा है, इसलिए संगठन के स्तर पर इसे अहम माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *