![]()
पटियाला जिले के सनौर में महिलाओं से मारपीट और कोठी पर कब्जे के प्रयास के मामले में एफआईआर दर्ज होने के 10 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह मामला संत हजारा सिंह नगर स्थित एक कोठी से जुड़ा है। परिवार का आरोप है कि कुछ लोगों, जिनमें निहंग सिंहों के वेश में आए व्यक्ति भी शामिल थे, ने उनके साथ मारपीट की और कोठी पर कब्जा करने का प्रयास किया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे। पीड़िता दलजीत कौर ने बताया कि वह अपनी ननद, 9 वर्षीय बेटी और ससुर के साथ इस घर में रहती हैं, जबकि उनके पति विदेश में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 के एक संपत्ति सौदे को आधार बनाकर उन पर हमला किया गया। इस हमले में उनके ससुर के चेहरे की हड्डी टूट गई, जिनकी प्लास्टिक सर्जरी होनी है। परिवार को दोबारा हमले का डर सता रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी सनौर थाना प्रभारी (एसएचओ) हरमिंदर सिंह ने इस संबंध में कहा कि परिवार की ओर से हाल ही में किसी नए जान के खतरे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
पटियाला में महिलाओं से मारपीट के आरोपी आरोपी:पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल; जान का खतरा बताया
