Headlines

पठानकोट-जोगिंदर नगर ट्रेन सेवा 2 दिन के लिए बंद:बारिश के कारण लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ा, फिरोजपुर रेल मंडल ने जारी किए आदेश




मौसम और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कांगड़ा घाटी रेल सेवा को एहतियातन 24 और 25 जुलाई को पूरी तरह स्थगित कर दिया गया है। रेल सेवा बंद होने से पठानकोट से कांगड़ा, पालमपुर, बैजनाथ और जोगिंदर नगर जाने वाले सैकड़ों दैनिक यात्रियों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेल अधिकारियों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक के आसपास भूस्खलन और मिट्टी खिसकने का खतरा बढ़ गया है। पठानकोट रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फिरोजपुर रेल मंडल ने 24 और 25 जुलाई को नैरो-गेज मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों का संचालन बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यात्रियों को बसों और निजी वाहनों का लेना पड़ेगा सहारा कांगड़ा घाटी रेल सेवा स्थगित होने के कारण कांगड़ा, नगरोटा बगवां, पालमपुर, बैजनाथ और जोगिंदर नगर जाने वाले यात्रियों को अब पंजाब और हिमाचल रोडवेज की बसों या निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ेगी। रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन स्टेटस जांचने की अपील की रेलवे विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए स्टेशन जाने से पहले हेल्पलाइन नंबरों या ऑनलाइन माध्यमों से अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। अधिकारियों के अनुसार, मौसम में सुधार और तकनीकी टीम द्वारा ट्रैक की सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही कांगड़ा घाटी रेल सेवा को दोबारा शुरू किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *