![]()
पठानकोट में आम आदमी क्लीनिक के कर्मचारियों ने आज लंबित मांगों को लेकर सिविल अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट और क्लीनिक असिस्टेंट शामिल हुए। कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगें जल्द पूरी करने की अपील की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। उनका आरोप है कि आम आदमी क्लीनिकों में लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। यूनियन की ओर से निम्नलिखित मुख्य मांगें रखी गई है : मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहे प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी जायज मांगें लंबे समय से लंबित है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि इस मामले में जल्द सकारात्मक फैसला लेकर कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाए।
Source link
पठानकोट में आम आदमी क्लिनिक कर्मचारियों का प्रदर्शन:सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे; हेल्थ मिनिस्टर को मांग पत्र भेजा
