![]()
पठानकोट नगर निगम ने मानसून में संभावित जलभराव की समस्या से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इसके तहत एक 10 सदस्यीय विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित यह टास्क फोर्स बारिश के दौरान जलभराव की शिकायत मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचेगी और पानी की निकासी सुनिश्चित करेगी। टीम को 2 जेसीबी मशीनें, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इनका उपयोग नालों की सफाई और बंद पड़ी जल निकासी व्यवस्था को बहाल करने में किया जाएगा। समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर 0186-2222204 और 0186-2220230 जारी किए हैं। नागरिक इन नंबरों पर जलभराव, नालियों के जाम होने या बरसात से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 10 मिनट के भीतर पहुंचेंगी निगम टीम नगर निगम के हेल्थ अधिकारी पंकज हंस और सहायक हेल्थ अधिकारी विक्रमजीत ने बताया कि शिकायत मिलने के लगभग 10 मिनट के भीतर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी। उन्होंने जोर दिया कि टास्क फोर्स सभी आवश्यक संसाधनों और मशीनरी से लैस है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। मानसून के पूरे मौसम में टीमें सतर्क रहेंगी अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बरसात के दौरान नालियों में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक या अन्य अपशिष्ट सामग्री न फेंकें। ऐसा करने से जल निकासी बाधित होती है और जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। निगम ने भरोसा दिलाया कि मानसून के पूरे मौसम में टीमें सतर्क रहेंगी और नागरिकों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी समस्या की सूचना तुरंत जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर दें।
Source link
पठानकोट में जलभराव से निपटने को टास्क फोर्स तैयार:मानसून के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, 10 सदस्यीय टीम गठित; 2 JCB उपलब्ध
