Headlines

पठानकोट में टीचर ने किया 7वीं की छात्रा से छेड़खानी:परिजनों और ग्रामीणों का स्कूल में किया जोरदार हंगामा; आरोपी फरार




पठानकोट के सुजानपुर विधानसभा हलके के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के ही एक अध्यापक द्वारा कथित तौर पर छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है। महज 11 साल की छात्रा ने इस बारे परिजनों को बताया तो बवाल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पारिवारिक सदस्य, गांववासी और स्थानीय लोग भारी संख्या में स्कूल पहुंचे और वहां जोरदार हंगामा किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और माहौल को शांत कर छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी मोहित टाक खुद बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान लिए गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद से ही आसपास के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सख्त से सख्त सजा देने की गुहार लगाई है। कंप्यूटर लैब में ले जाकर की गंदी हरकत: पीड़िता अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंची पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि स्कूल के एक अध्यापक ने उसे जबरन कंप्यूटर लैब में बुलाया और वहां उसके साथ गलत हरकत की। जब उसने अन्य अध्यापकों से इस बारे बात की तो उल्टा टीचरों ने उसे ही डांट कर चुप करवा दिया। लेकिन, उसने ये बात अपनी माता तक पहुंचाई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी अध्यापक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह मामला सामने आने पर आरोपी बच निकला। परिवार के पहुंचने से पहले ही अध्यापक हुआ फरार बच्ची की रिश्तेदार ने बताया कि जब बच्ची ने घर आकर आपबीती बताई, तो हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई। हम तुरंत स्कूल पहुंचे ताकि आरोपी शिक्षक से जवाब मांग सकें, लेकिन वह वहां से फरार हो चुका था। जो शिक्षक बच्चों का भविष्य संवारने के लिए जिम्मेदार हैं, वही अगर ऐसा घिनौना काम करेंगे तो बेटियां कहां सुरक्षित रहेंगी? अस्पताल पहुंची पुलिस, शुरू की कानूनी प्रक्रिया मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत सिविल अस्पताल पहुंची और पीड़िता तथा उसके परिजनों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। थाना प्रभारी मोहित टाक का कहना है कि छात्रा का सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञों की देखरेख में मेडिकल करवाया जा रहा है। स्कूल प्रशासन, अध्यापकों और मौके पर मौजूद गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं।
इंस्पेक्टर टाक ने बताया कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट और दर्ज बयानों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, कानून के मुताबिक किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *