![]()
पंजाब सरकार ने भोआ विधानसभा क्षेत्र के गांव सिहोरा कलां में करीब 40 लाख रुपए की लागत से बने मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स ग्राउंड को युवाओं को समर्पित किया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने एक समारोह में इस आधुनिक खेल मैदान का उद्घाटन किया। इस नई सुविधा से गांव के निवासियों और युवाओं में खुशी का माहौल है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि आज पूरे पंजाब में 509 खेल के मैदान लोगों को समर्पित किए गए हैं। भोआ हलके में लगभग 30 खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें से 6 का उद्घाटन आज कर दिया गया है। कटारूचक्क ने बताया कि सिहोरा कलां में तैयार किया गया यह खेल का मैदान ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मैदान में 400 मीटर का ट्रैक बनाया गया है। ट्रैक के चारों ओर हाई मास्ट लाइटें और फुट लाइटें लगाई गई हैं, जिससे युवा शाम और रात में भी खेल गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। पीने के पानी के लिए गहरा बोरवेल किया उन्होंने आगे बताया कि खिलाड़ियों के लिए वॉलीबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों का सामान उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त, पीने के पानी के लिए गहरा बोरवेल किया गया है। लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं, साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों के लिए भी विशेष शौचालय की व्यवस्था की गई है। युवाओं को नशे से दूर रखने की तैयारी कैबिनेट मंत्री ने जोर दिया कि युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों में खेलों के प्रति पहले से ही बहुत उत्साह है, और सरकार इन सुविधाओं के माध्यम से इस उत्साह को और बढ़ावा देना चाहती है।
Source link
पठानकोट में 40 लाख का स्पोर्ट्स ग्राउंड युवाओं को समर्पित:कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने किया उद्घाटन; कहा-युवाओं को खेलों से जोड़ना प्राथमिकता
