Headlines

पन्ना में दो बच्चों की हत्या, विरोध में कैंडल मार्च:बांदा हत्याकांड की CBI जांच की मांग; महेंद्र पाल वर्मा के समर्थन में भी उतरे लोग




उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के नंदवारा गांव में लोधी समाज के दो बच्चों की हत्या के विरोध में शनिवार, 10 अक्टूबर को पन्ना में कैंडल मार्च निकाला गया। एडवोकेट सोनी लाल प्रजापति के नेतृत्व में निकले मार्च में शामिल लोगों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष CBI जांच कराने की मांग की। छत्रसाल पार्क से अंबेडकर चौक तक निकला मार्च कैंडल मार्च छत्रसाल पार्क से शुरू होकर अंबेडकर चौक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘मासूम बच्चों को न्याय दिलाओ’ और ‘CBI जांच कराओ’ जैसे नारे लगाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मामले की जांच CBI को सौंपने की मांग की। निष्पक्ष जांच की मांग मामले में पन्ना के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र पाल वर्मा का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है। आयोजकों का आरोप है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की कि जांच CBI से कराई जाए, ताकि दोषियों को सजा मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *