Headlines

पन्ना में मूसलाधार बारिश, बाघिन नदी उफान पर:दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा; हजारा और बोदा में घरों में घुसा पानी




पन्ना जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर आ गए हैं। बाघिन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण दर्जनों गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क पूरी तरह कट गया है। बड़गाड़ी के हजारा और सिमरिया के बोदा गांव में आबादी वाले इलाकों व मकानों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दर्जनों गांवों का संपर्क कटा बाघिन नदी में उफान आने से रमखिरिया, राजापुर, गठरुपुर, गहरा, पनारी, ईमलोनिया, सिमरिया, सिरस्वाहा, छोटीमड़ैया, धमक, बड़ीमड़ैया और बारहोंकूदकरपुर सहित कई गांवों को जोड़ने वाले रास्तों व रपटों पर पानी भर गया है। इससे इन क्षेत्रों में आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। हजारा और बोदा में घरों में घुसा पानी ग्राम हजारा और बोदा में देर रात हुई बारिश के बाद नालों का पानी गलियों और मकानों में घुस गया। हजारा गांव में कई घरों के अंदर घुटनों से ऊपर तक पानी भर जाने से अनाज, कपड़े और घरेलू सामान खराब हो गया। बोदा गांव की गलियां और मकान भी जलमग्न हैं, जिससे लोग घरों में फंसे रहे। प्रशासनिक टीम पहुंची, जेसीबी से निकाला पानी घटना की जानकारी मिलते ही बृजपुर थाना प्रभारी सोनम शर्मा और राजस्व टीम डायल-112 के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर जेसीबी के जरिए पानी निकासी का काम शुरू कराया। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *