Headlines

हांसी में डीएसपी के समझाने पर माने परिजन:3 दिन बाद हुआ युवक के शव का पोस्टमार्टम, हवाई फायरिंग में गोली लगने से मौत




हांसी जिले में नारनौंद के गांव सिंघवा में गांव रोजला निवासी अमरजीत की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों की मांग पर हत्या की धारा 302 जोड़ी। 27 सितंबर को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में अमरजीत का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अमरजीत को 23 सितंबर की रात गांव सिधवां खास में जलवा पूजन कार्यक्रम के दौरान हवाई फायरिंग में गोली लगी। गंभीर हालत में उसे हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 24 सितंबर को उसकी मौत हो गई। डीएसपी ने दिया आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में हत्या की धारा जोड़ने की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर परिजनों ने युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। डीएसपी देवेंद्र नैन ने परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने धारा 302 जोड़ी। आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस बास थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश कर रही है। मामले में सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *