![]()
पलवल जिले के गौड़ोता गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमले में मां, बेटा और पोता घायल हो गए। होडल थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर छह नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होडल थाना प्रभारी बलजीत के अनुसार, गौड़ोता निवासी लेखन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर में अपनी मां अनोखी और नाबालिग बेटे नवतण के साथ घर से नोहरे की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही पप्पू, महेश और सुमित ने उन्हें रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते मारपीट शुरू कर दी। गोली चलाने के लिए उकसा रहा था जब पीड़ित परिवार जान बचाने के लिए अपने नोहरे में भागा, तो आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ उनका पीछा करते हुए नोहरे में घुस गए। आरोपियों के साथ विकास, रामश्री और राहुल भी हथियार लेकर आए थे। आरोप है कि सुमित के हाथ में देसी कट्टे जैसा हथियार था, जिसे विकास गोली चलाने के लिए उकसा रहा था। मां के सिर पर दंराती से वार मारपीट के दौरान जब लेखन की मां अनोखी बीच-बचाव करने आईं, तो रामश्री ने उनके सिर पर दंराती से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महेश ने लेखन के नाबालिग बेटे नवतण को भी जमीन पर पटक कर मारा। झगड़े का शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस इसके बाद आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने लेखन की शिकायत पर पप्पू, महेश, सुमित, विकास, रामश्री और राहुल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
पलवल में पुरानी रजिंश में मां-बेटे और पाेते पर हमला:लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से किए वार; 6 नामजद समेत अन्य पर केस
