Headlines

पलवल में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:निजी बस से टकराए, बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ी, एलिवेटेड फ्लाईओवर पर हुआ हादसा




पलवल के नेशनल हाईवे पर एलिवेटेड फ्लाईओवर पर एक सड़क हादसे में स्कूटी और बाइक चालक की मौत हो गई। यह दुर्घटना आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। शहर थाना की हथीन गेट चौकी प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि शेखपुरा मोहल्ला, पलवल निवासी सुभाष चंद जैन ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 18 अगस्त की रात करीब 8 बजे उनका पोता तन्मय जैन अपनी स्कूटी से फ्लाईओवर से गुजर रहा था। सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास उसकी स्कूटी की सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ंत हो गई। संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा हादसा दोनों वाहनों का संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। टक्कर के बाद दोनों घायलों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तन्मय जैन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बाइक सवार श्याम बाबू को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार गलत दिशा से आ रहा था और उसकी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। स्कूटी सवार ने होडल की तरफ से आ रही बाइक में टक्कर मारी। इस टक्कर के बाद दोनों वाहन मौके से गुजर रही एक बस से भी टकराए। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *