![]()
उपायुक्त हेमन्त सती ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। उपायुक्त ने जनता दरबार में जिले के ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, सड़क, आवास योजना, मुआवजा तथा अन्य जनहित से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आवेदन अग्रसारित किया। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आमजनों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाए।
Source link
जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनीं
