Headlines

पलवल सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल:दिल्ली से वृंदावन जा रहे थे; रास्ते में वाहन ने मारी टक्कर




पलवल के नेशनल हाईवे-19 पर होडल के बाबरी मोड़ के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी। होडल थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नई दिल्ली के मीठापुर निवासी बृजेश ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा 20 वर्षीय अभिषेक और उसका दोस्त विक्रम दिल्ली से वृंदावन जा रहे थे। बाइक विक्रम चला रहा था और अभिषेक पीछे बैठा था। जब वे होडल के बाबरी मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरे थे टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में अभिषेक को गंभीर चोटें आईं, जबकि विक्रम को हल्की चोटें लगीं। घटना के तुरंत बाद दोनों को एम्बुलेंस से होडल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान अभिषेक की मौत अभिषेक की हालत गंभीर देखकर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। विक्रम को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। आरोपी ड्राइवर पर केस, तलाश जारी होडल थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *