Headlines

पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत Vs जापान:एशियन गेम्स के विमेंस क्वार्टर फाइनल में आज मुकाबला; सुबह 10:30 बजे से मुकाबला




भारत और जापान के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला मुकाबला जापान के आईची में खेला जाएगा। एशियन गेम्स का यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सुबह 10:30 बजे से शुरु होगा। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने 2023 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। टीम 8वीं बार विमेंस एशिया कप जीतकर यहां पहुंची है। भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी मेंं खेलेंगी। वहीं मेजबान जापान की कमान माई यानागिदा के हाथों में होगी। शेफाली और चरणी इस साल टीम की टॉप परफॉर्मर एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली शेफाली वर्मा इस साल टीम की टॉप रन स्कोरर भी हैं। उन्होंने 2026 में 21 टी-20 मैचों में 675 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में श्री चरणी ने इस साल 20 मैचों में 39 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 6.10 रही है। जापान को 16 साल की ऑलराउंडर अयाका से उम्मीदें 16 साल की अयाका काटो-स्टैफोर्ड ने इस साल बॉलिंग और बैटिंग दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 5 टी-20 मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा 223 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने 8 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 4.22 रही है। क्वार्टर फाइनल से शुरू हो रहा टूर्नामेंट एशियन गेम्स की विमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रुप स्टेज नहीं है। आठ टीमों के टूर्नामेंट में मुकाबले सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरू हो रहे हैं। बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। छोटी बाउंड्री की वजह से बड़े स्कोर की उम्मीद कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की हाइब्रिड पिच पर अच्छा बाउंस मिलने की उम्मीद है। करीब 65 मीटर की बाउंड्री के कारण बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के मौके मिलेंगे। आईची में तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना करीब 10% है। हालांकि इसी मैदान पर बांग्लादेश-चीन का क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो चुका है। दोनों टीमों की पॉसिबल-11 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमालिनी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, नंदनी शर्मा। जापान: माई यानागिदा (कप्तान), एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, आयुमी फुजीकावा, हिनासे गोटो, हारुना इवाकी, अकारी निशिमुरा, शिमाको काटो, अयाका काटो-स्टैफोर्ड, एलेना कुसुडा-नैर्न, नोनोहा यासुमोटो, मेग ओगावा, कुरुमी ओटा, सेइका सुमी, एरिका टोगुची-क्विन।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *