Headlines

पाकुड़ में 21 वर्षीय विवाहिता की हत्या:बिस्तर पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव; महिला ने की थी तीन शादियां, मां के साथ रहती थी




पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के डूमचीर जेटकाटोला में बुधवार को एक 21 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर में मिला। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मृतका की पहचान मालुति मरांडी के रूप में हुई है, जिसके पिता का नाम परमय हेंब्रम है। महिला का शव घर में खून से सना पड़ा था। घर में मौजूद उसकी मां मरांगमाई हेंब्रम ने अपनी बेटी को इस हालत में देखकर शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। सिर से खून निकल रहा था मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि मालुति उसकी इकलौती बेटी थी और उसकी तीन शादियां हुई थीं। वर्तमान में वह अपनी मां के साथ ही रहती थी। मां के अनुसार, सुबह उन्होंने अपनी बेटी को बिस्तर पर खून से लथपथ देखा, जिसके सिर से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस मोबाइल डेटा के जरिए हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। नुकीले हथियार से वार करने की आशंका स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के सिर पर किसी नुकीले हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है। महिला की तीन शादियां होने की बात सामने आई है और पुलिस इन सभी पहलुओं पर गौर करते हुए हत्या के कारणों की गहनता से छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगड़ा ने बताया कि शादीशुदा महिला का शव मिला है, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारण का पता चलेगा। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *