Headlines

पानीपत के 11 सरकारी स्कूल बनेंगे CM EEE मॉडल:बुआना लाखु और मांड़ी सहित कई अन्य स्कूलों का चयन, हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी पढ़ाई




हरियाणा सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी कड़ी में, सरकार ने चीफ मिनिस्टर एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूल्स (CM EEE) स्कूलों की सूची जारी की है। इस योजना के तहत, पानीपत जिले के 11 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। चयनित विद्यालयों में खंड इसराना से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुआना लाखु और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांड़ी शामिल हैं। पानीपत खंड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काबड़ी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदौली को चुना गया है। समालखा के इन स्कूलों का हुआ चयन इसी प्रकार, खंड समालखा से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किवाना और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथवाला का चयन हुआ है। खंड मतलौड़ा से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिठाना को शामिल किया गया है। बापौली खंड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बेशक और राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बापौली इस सूची में हैं। सरकार के आदेशानुसार, इन विद्यालयों में सह-शिक्षा (लड़के और लड़कियां एक साथ) की व्यवस्था होगी। इन स्कूलों में आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं, बेहतर आधारभूत ढांचा और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जाएगी। पहली कक्षा से अंग्रेजी में शुरू होगी शिक्षा इन विद्यालयों में कक्षा पहली की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से कराई जाएगी। पहली कक्षा से आगे, प्रत्येक विद्यालय में एक हिंदी माध्यम और एक अंग्रेजी माध्यम का सेक्शन संचालित किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये सभी विद्यालय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत रहेंगे। विद्यार्थियों से सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इन विद्यालयों में योग्य शिक्षकों की भर्ती की जाएगी और ये अपने आसपास के स्कूलों के साथ शैक्षणिक संसाधनों का भी साझा उपयोग करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *