Headlines

लापता नाबालिगों को पुलिस ने पहुंचाया घर:तीन बालिकाओं को सकुशल बरामद किया, गुमशुदगी का केस चंद घंटों में सुलझाया




रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो थाना क्षेत्रों से लापता हुई तीन नाबालिग बालिकाओं को कुछ ही घंटों में सकुशल खोजकर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुरानी बस्ती और आजाद चौक थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर सघन तलाश अभियान चलाया। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पहला मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। 24 जुलाई की रात एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटी। उसकी सहेली भी लापता थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन विशेष टीमों का गठन किया। तकनीकी और मानवीय संसाधनों की मदद से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संभावित मार्गों पर तलाश शुरू की गई। महज एक घंटे के भीतर दोनों बालिकाओं को रेलवे स्टेशन के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। डांट पड़ने पर घर से गई थी नाबालिग दूसरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। आमा तालाब निवासी एक महिला ने शिकायत की कि डांट पड़ने के बाद उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से निकल गई थी और वापस नहीं लौटी। पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की और दोपहर करीब 2 बजे बूढ़ा तालाब के पास से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे भी परिवार के हवाले कर दिया गया। डीसीपी पश्चिम के नेतृत्व पर हुई कार्रवाई पूरी कार्रवाई डीसीपी (पश्चिम) रॉबिंसन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और एसीपी देवांश सिंह राठौर के निर्देशन में की गई। पुलिस ने कहा कि नाबालिगों की गुमशुदगी के मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *