![]()
पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र में हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के एक सफाई कर्मचारी को रास्ते में घेरकर पीटा गया। यह घटना 30 अगस्त को हुई जब कर्मचारी शंकर (36) ड्यूटी पर जा रहा था। उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसे पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शंकर के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बांध निवासी शंकर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सामान्य अस्पताल पानीपत में एचकेआरएनएल के तहत सफाई कर्मचारी है। 30 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने चाचा के लड़के धर्मवीर के साथ मोटरसाइकिल पर ड्यूटी पर जा रहा था। जब वे गौशाला नौल्था के पास पहुंचे, तो एक मोटरसाइकिल पर चार लड़के मुंह पर कपड़ा लपेटकर आए और उनका रास्ता रोक लिया। उनके हाथों में डंडे और नुकीले हथियार थे। भाई डकर मौके से भागा शंकर का भाई डरकर भाग गया, जिसके बाद उन हमलावरों ने शंकर के साथ मारपीट की। उन्होंने शंकर के पेट में किसी नुकीली चीज से वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। हमलावरों में से एक ने कहा कि वह गोनु का भांजा है और अमित की पिटाई का बदला लेने आया था। उन्होंने शंकर को धमकी दी कि अगली बार दिखाई देने पर उसे जान से मार देंगे। अंधेरा होने के कारण शंकर हमलावरों की बाइक का नंबर या उनकी पहचान नहीं कर पाया। हमलावर शंकर को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। राहगीरों की मदद से उसे पहले एनसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, फिर पानीपत सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के दो दिन बाद शंकर के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
पानीपत में सफाई कर्मचारी की पिटाई:HKRNL के तहत तैनात, भाई के साथ ड्यूटी पर जा रहा, बाइक सवारों ने रास्ता रोका
