Headlines

बालोद में आवारा कुत्ते ने 13 लोगों को काटा:बैंक, किराना दुकान और मंदिर जा रहे लोग घायल; 9 अस्पताल में भर्ती, 3 की हालत गंभीर




बालोद जिले के डौंडीलोहारा शहर में बुधवार सुबह एक आवारा कुत्ते ने कई लोगों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने कुछ ही घंटों में 13 लोगों को काट लिया। काटे गए लोगों में बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। कुत्ते ने उन लोगों को निशाना बनाया जो बैंक, किराना दुकान और मंदिर जा रहे थे। कुत्ते के हमले के बाद सभी घायलों को डौंडीलोहारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 9 लोगों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जबकि तीन की हालत गंभीर है। जिन लोगों को कम चोट लगी थी, उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक साथ इतने लोगों को कुत्ते के काटने के बाद शहर में दहशत फैल गई है। किराना दुकान से बैंक तक, अलग-अलग जगह लोगों पर हमला ग्राम बुंदेली निवासी गंगा बाई (66) डौंडीलोहारा में किराना सामान लेने पहुंची थी। इसी दौरान कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। डौंडीलोहारा निवासी भादूराम (60) भी कुत्ते के हमले में घायल हुए हैं। ग्राम चिल्हाटीखुर्द निवासी मानोबाई (60) बैंक के काम से डौंडीलोहारा आई थीं, तभी कुत्ते ने उन्हें काट लिया। डौंडीलोहारा निवासी भागबती यादव (50) किराना दुकान में काम करके घर लौट रही थी। रमेश मेडिकल के पास कुत्ते ने उनके हाथ और पैर में काट लिया। डौंडीलोहारा निवासी शशिकला सिन्हा (63) शिव मंदिर में पूजा करने जा रही थीं, तभी कुत्ते ने उन्हें भी निशाना बनाया। कसही के पांच लोग भी घायल ग्राम कसही निवासी युवराज गोंड़ (32), ऋषभ हल्बा (9), रेवती गोंड़ (28), सुशांत साहू (10) और हिना साहू (18) भी कुत्ते के हमले में घायल हुए हैं। इसके अलावा ग्राम उरेटा निवासी शत्रुघन सिंह (63), डौंडीलोहारा निवासी पायल (20) और ग्राम सोरली निवासी बिसराम सिंह (58) भी घायल हुए हैं। 9 लोगों को अधिक चोट, अस्पताल में भर्ती सीएमएचओ डॉ. जेएल उइके ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों से जानकारी ली गई और सभी पीड़ितों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यकतानुसार रेबीज रोधी इंजेक्शन भी लगाया गया है। कुत्ते के हमले में 9 लोगों को अधिक चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती रखकर चिकित्सकीय निगरानी में उपचार किया जा रहा है। कम चोट वाले मरीजों को उपचार के बाद चिकित्सकीय सलाह पर छुट्टी दे दी गई। पागल कुत्ते को जल्द पकड़ा जाएगा – अध्यक्ष घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम अस्पताल पहुंचे और घायलों व उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों की स्थिति, उपचार और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी चिकित्सकों से ली। अध्यक्ष ने बताया कि कुत्ते को पकड़ने के लिए पंचायत की टीम लगाई गई है। जल्द ही पागल कुत्ते को पकड़ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *