Headlines

मेहसौल ROB के पहुंच पथ निर्माण को मिली मंजूरी:राज्य सरकार देगी 100.49 Cr, रेलवे की हिस्सेदारी 9.92 करोड़; कुल लागत 110.42 Cr




सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन और परसौनी के बीच बनने वाले मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के पहुंच पथ के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 18 साल से अटकी इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 100.49 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। वहीं, रेलवे की हिस्सेदारी 9.92 करोड़ रुपये होगी। पहुंच पथ समेत पूरे ROB की अनुमानित लागत 110.42 करोड़ रुपये है। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि पहुंच पथ के निर्माण के लिए 11042.46 लाख रुपये की अनुमानित लागत पर पहली बार संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसमें राज्य सरकार का हिस्सा 10049.66 लाख रुपये और रेलवे का हिस्सा 992.80 लाख रुपये है। रेलवे फाटक के कारण लगता है जाम मेहसौल रेलवे क्रॉसिंग सीतामढ़ी शहर को परसौनी और आसपास के इलाकों से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। रेलवे फाटक बंद होने के कारण यहां लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई है। ROB बनने से लोगों को रेलवे फाटक पर रुकने और रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। 18 साल से परियोजना पर लगा था ब्रेक मेहसौल ROB का निर्माण लंबे समय से विवाद और देरी के कारण अटका हुआ था। परियोजना में लगातार हो रही देरी को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की ओर से सवाल उठते रहे हैं। हाल के दिनों में इसे जल्द पूरा कराने की मांग भी तेज हुई थी। निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे सितंबर तक पूरा करने की बात भी सामने आई थी। नई मंजूरी से निर्माण में तेजी की उम्मीद अब संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना के आगे बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है। पहुंच पथ का निर्माण पूरा होने के बाद ROB के जरिए शहर और आसपास के क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होगा। साथ ही मेहसौल रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से भी लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *