![]()
पानीपत जिला के एक गांव में पड़ोसी युवक द्वारा परिवार के मोबाइल व लैपटॉप से डेटा चोरी कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व अवैध सॉफ्टवेयर के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने न सिर्फ युवती की शादी तुड़वा दी, बल्कि परिवार से लाखों रुपए भी ऐंठ लिए। पीड़ित पिता ने SP को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है। साथ ही साइबर सेल के साथ जांच शुरू कर दी है। पारिवारिक नजदीकी का उठाया फायदा SP को दी शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनके घर बचपन से आता-जाता था। वह अक्सर घर के कंप्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल करता था, जिसकी आड़ में उसने परिवार का निजी डेटा चोरी कर लिया। कुछ समय पहले भी आरोपी ने पीड़ित के बेटे की एक फर्जी AI ऑडियो बनाकर इंस्टाग्राम की फेक आईडी पर वायरल की थी, जिसमें बाद में पंचायती समझौता हो गया था। नशीली दवा देकर बनाई वीडियो, शादी तुड़वाई आरोप है कि बीते जून महीने में पीड़ित ने अपनी छोटी बेटी की शादी तय की थी। इसके बाद आरोपी ने विदेशी व फर्जी नंबरों से लड़की के ससुराल पक्ष को फोन करना शुरू कर दिया और नशीली दवाइयां खिलाकर बनाई गई अश्लील व आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर उसकी शादी तुड़वा दी। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये भी ऐठे हैं। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उनकी एक अन्य बेटी, जिसने पूर्व में आत्महत्या की थी, वह भी इसी आरोपी की प्रताड़ना का शिकार हुई थी। रास्ता रोककर बेटे से मांगी रंगदारी आरोपी के हौसले इतने बुलंद हैं कि उसने अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के बेटे का रास्ता रोका और पैसों की मांग की। पैसे न देने पर जान से मारने और उसकी बहनों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार आरोपी के पास कई लैपटॉप, अवैध सॉफ्टवेयर और 10-12 मोबाइल सिम कार्ड हैं, जिनका वह दुरुपयोग कर रहा है। जांच में जुटी पुलिस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और आपराधिक धमकी की धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और साइबर सेल की मदद से आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को ट्रैक किया जा रहा है।
Source link
पानीपत में AI और डीपफेक से किया ब्लैकमेल:पड़ोसी ने युवती की शादी तुड़वाई, पहली बेटी के सुसाइड के कारणों का खुलासा
