Headlines

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:मोतिहारी में खेत देखने जाने के दौरान हादसा, चालक फरार




मोतिहारी में बुधवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना सुगौली थाना क्षेत्र में छपवा-तुरकौलिया पथ पर फार्म चौक के पास हुई। मृतक की पहचान दक्षिणी सुगांव पंचायत के बढ़ई टोला निवासी जवाहर शर्मा(66) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने जब्त कर लिया। परिजनों के अनुसार, वह मंगलवार की अहले सुबह साइकिल से अपने खेत देखने के लिए घर से निकले थे। फार्म चौक के पास तुरकौलिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवाहर शर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सुगौली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल जवाहर शर्मा को तत्काल इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने पीछा कर पिकअप चालक को पकड़ा दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया। लोगों के दबाव के कारण चालक छपवा चौक के समीप पिकअप वाहन छोड़कर फरार हो गया। सुगौली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। सुगौली थानाध्यक्ष अनिष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना के बाद मृतक जवाहर शर्मा के घर में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के बढ़ते परिचालन पर चिंता व्यक्त की है और वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *