Headlines

फरीदकोट में भाजपा की सेवा संकल्प सभा:नेता-कार्यकर्ता जुटे, PM मोदी के 25 साल के सफर को किया याद; लाइव संबोधन सुना




फरीदकोट में जिला भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज स्थानीय शहीद भगत सिंह पार्क में सेवा संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना और उनके जनसेवा के सफर को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला फरीदकोट के अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश नेता परमपाल कौर मलूका ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में भाई राहुल सिंह सिद्धू, डॉ. संजीव गोयल, जसपाल पंजगराईं, डॉ. रमणदीप सिंह, गगन सेठी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है
इस मौके पर परमपाल कौर मलूका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में देश की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री का सफर देश के लिए प्रेरणादायक
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सफर देश के लिए प्रेरणादायक है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा और जनसेवा की भावना से काम कर रहा है। उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *