Headlines

पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार:लावारिस बच्चे के मामले में हुई थी कार्रवाई, पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा




मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में चार नामजद आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। यह हमला मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन सड़क एनएच-27 पर हुआ था। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस टीम पर यह हमला एक लावारिस बच्चे से जुड़े मामले की कार्रवाई के दौरान हुआ था। इस घटना को लेकर बोचहां थाने की सहायक थाना प्रभारी रंजना वर्मा के बयान पर दर्जनों नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही थी। बोचहां थाना प्रभारी यशवंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान राजू सहनी, रमेश कुमार पासवान, जयनारायण सहनी और उर्मिला देवी को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में इन चारों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ पूरी होने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *