Headlines

पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल, तीन गिरफ्तार:फॉर्च्यूनर से प्रयागराज भाग रहे थे आरोपी, जवाबी फायरिंग में एक को लगी गोली




कौशांबी में कोखराज थाना क्षेत्र में शनिवार/रविवार देर रात पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके तीन साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, नकदी, तमंचा और वारदात में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है। संदिग्ध फॉर्च्यूनर को रोकने पर भागने लगे आरोपी एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 22/23 अगस्त की रात कोखराज पुलिस और एसओजी टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही उसमें सवार आरोपी गाड़ी से उतरकर भागने लगे। पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली पुलिस के अनुसार, भागते समय एक आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस टीम ने घायल आरोपी समेत चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी समेत 4 गिरफ्तार घायल आरोपी की पहचान संदीपनघाट थाना क्षेत्र के गनसरी गांव निवासी अलीशान पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा गांव निवासी प्रदीप पुत्र राम सूरत, कोखराज थाना क्षेत्र के खल्लाबाद, भरवारी निवासी दीपक सोनी पुत्र अजय सोनी और सिहोरी गांव निवासी मसरूर पुत्र मोहम्मद अच्छे शामिल हैं। चार महीने से घरों में चोरी करने की बात कबूली पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले चार महीनों से अलग-अलग स्थानों पर घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर रहे थे। चोरी का सामान बेचने के लिए वे प्रयागराज जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस की चेकिंग में उनका सामना पुलिस टीम से हो गया। जेवरात और 1.03 लाख रुपये नकद बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा 7 पायल, 4 चांदी की चेन, 9 चांदी के सिक्के, 22 जोड़ी बिछिया, 14 अंगूठियां, 6 चांदी की माला, 2 जोड़ी कान के टॉप्स, 5 नथिया और 3 नाक की कील बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 3 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त की है। कार्रवाई में थाना कोखराज पुलिस और एसओजी टीम शामिल रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *