![]()
गुना जिले के आरोन इलाके में घटावदा में छात्राओं की पानी की बोतल में यूरीन मिलाने वाली घटना के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने स्कूल के दो अतिथि शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया है। वहीं प्रिंसिपल और एक टीचर को नोटिस जारी किया है। विकासखंड के एक शासकीय प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली घिनौनी और बेहद शर्मनाक करतूत सामने आई थी। यहां कक्षा 5वीं में पढऩे वाली दो 10 वर्षीय मासूम छात्राओं को कक्षा के ही शरारती छात्रों ने पानी की बोतल में मूत्र मिलाकर रख दिया था। छात्राओं ने इसे ही पी लिया था। रंगाली बनाते समय की थी हरकत
यह घटना सोमवार को तब हुई जब छात्राएं स्कूल में ही रंगोली बनाने गई थीं। उसी दौरान शरारती छात्रों ने उनकी पानी की बोतलों में यूरिन भर दिया। रंगोली बनाकर लौटी छात्राओं ने वही पानी पी लिया। इस अमानवीय कृत्य के बाद जब मासूम छात्राएं रोते-बिलखते प्राचार्य के पास शिकायत लेकर पहुंचीं, तो संवेदनहीनता की सारी हदें पार करते हुए प्राचार्य ने उलटा जवाब दे दिया— मुँह खराब हो गया हो तो 10-10 वाली चॉकलेट खा लो। संस्था प्रमुख के इस असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने इस घिनौने अपराध की आग में घी डालने का काम किया, जिससे पूरे क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया है। सोमवार को घटी इस घिनौनी घटना की जानकारी जब पीड़ित छात्राओं ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को दी, तो उनका खून खौल उठा। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह स्कूल पहुँचकर जमकर हंगामा किया। कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए परिजनों ने स्कूल में ताला जड़ दिया और दोषी छात्रों व ढुलमुल रवैया अपनाने वाली प्राचार्या के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख स्कूल परिसर में हडक़ंप मच गया और आनन-फानन में प्रशासनिक अमले को इसकी सूचना दी गई। मामले की गंभीरता और स्थिति के तनावपूर्ण होते ही आरोन एसडीएम मंजूषा खत्री ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने तहसीलदार और बीईओ को फौरन मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ गाँव पहुँचे और पीड़ित छात्राओं, उनके परिजनों तथा आरोपी छात्रों के विस्तृत बयान दर्ज किए। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार शासकीय हाईस्कूल घटावदा विकासखंड आरोन में 17 अगस्त को हुई घटना के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर द्वारा कार्रवाई करते हुए 2 शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र और 2 अतिथि शिक्षकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशानुसार प्रकरण की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरोन की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति द्वारा की गई। जांच प्रतिवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय हाईस्कूल के प्राचार्य मूलचंद कौशिक और माध्यमिक शिक्षक शिवप्रसाद सिंह जाट को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए तीन दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कक्षा में निर्धारित कालखंड के दौरान अनुपस्थित पाए जाने के आधार पर अतिथि शिक्षक रामकिशोर शर्मा और रणवीर सिंह धाकड़ की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।
Source link
स्कूली छात्राओं को यूरीन पिलाने का मामला, दो शिक्षक निकाले:गुना में प्रिंसिपल और टीचर को नोटिस जारी; परिजनों के विरोध के बाद कार्रवाई
