![]()
पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र में मालवाहक वाहन के चालक को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि चालक को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और उसे भोजन भी नहीं दिया गया। मार्बल पहुंचाने गया था चालक जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को चालक सुबोध चौधरी उफरैल मरंगा स्थित एक मार्बल दुकान से माल लोड कर अमौर निवासी तौखी लाल कर्मकार के घर पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद तौखी लाल कर्मकार ने वाहन की चाबी छीन ली और चालक को बंधक बना लिया। भाड़ा नहीं देने और वाहन रोकने का आरोप वाहन के पंजीकृत मालिक डोमर लाल सिंह ने अपने आवेदन में बताया कि तौखी लाल कर्मकार (पिता- संपत लाल कर्मकार) ने भाड़े पर मार्बल मंगाया था। अमौर पहुंचने के बाद न तो मार्बल उतरवाया गया और न ही भाड़े का भुगतान किया गया। चालक द्वारा वाहन ले जाने की बात कहने पर उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। तीन दिन बाद भागकर निकला चालक आवेदन के अनुसार, चालक को तीन दिनों तक खाने-पीने के लिए कुछ नहीं दिया गया। 22 जुलाई को वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल हुआ और पूरी घटना की जानकारी वाहन मालिक को दी। थानाध्यक्ष बोले- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई सोमवार को तौखी लाल कर्मकार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह घर पर नहीं मिले और मोबाइल फोन भी बंद मिला। हालांकि, उनके घर पर संबंधित वाहन मौजूद था। अमौर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक थाना को कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पूर्णिया में ड्राइवर को तीन दिन बंधक बनाने का मामला:मालिक ने एसपी से शिकायत की, खाना भी नहीं देने का आरोप; मार्बल लेकर पहुंचा था पीड़ित
