Headlines

पूर्व विधायक बोले- 2027 में फिर बनेगी 'आप' की सरकार:पट्टी में कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान, गुरुद्वारा श्री भट्ठ साहिब में की अरदास




तरनतारन जिले में मार्केट कमेटी पट्टी में सोमवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता एवं पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा का विशेष रूप से सम्मान किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्रह्मपुरा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब के लोग एक बार फिर ‘आप’ की सरकार बनाएंगे। पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों और नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और महिलाओं को दी गई गारंटियों को जमीनी स्तर पर निष्ठापूर्वक लागू किया जा रहा है। उन्होंने नशे के खात्मे के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई कोशिशों को राज्य की युवा पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए बेहद जरूरी और ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब की जनता सरकार की इन उपलब्धियों और जनहितैषी नीतियों को देखते हुए 2027 में दोबारा ‘आप’ पर अपना विश्वास जताएगी। स्वागत के बाद गुरुद्वारा श्री भट्ठ साहिब में की अरदास कार्यक्रम के दौरान मार्केट कमेटी पट्टी के चेयरमैन गुरपरिंदर सिंह और पार्टी की स्थानीय सीनियर लीडरशिप ने रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद ब्रह्मपुरा और पार्टी नेताओं ने गुरुद्वारा श्री भट्ठ साहिब में नतमस्तक होकर प्रदेश की शांति, प्रगति और सरबत के भले की अरदास की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *