![]()
यमुनानगर जिले के रादौर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती के बाद 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर खेत में रेप करने का मामला सामने आया है।आरोपी युवक छात्रा को बाइक पर बैठाकर ट्यूबवेल के पास गन्ने के खेत में ले गया था। आरोप है कि घटना के बाद उसने छात्रा को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा के घर लौटने पर उसने परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद पिता की शिकायत पर रादौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता घर लौटे तो बेटी मिली गायब पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है और उसके 4 बच्चे हैं। जिनमें 3 लड़कियां और एक लड़का है। उसकी सबसे बड़ी 16 वर्षीय बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। 3 अक्टूबर की सुबह परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर चले गए थे। उस समय नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर करीब एक बजे जब पिता खाना खाने के लिए घर लौटा तो बेटी घर पर नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने आसपास और रिश्तेदारी में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी आरोपी से जान-पहचान शिकायत में बताया गया कि उसी दिन शाम करीब 6:30 बजे नाबालिग घर वापस आई। पिता ने उससे घर से चले जाने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि एक युवक आर्यन उसे अपनी बातों में बहलाकर बाइक पर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि आर्यन उसे खेतों में स्थित ट्यूबवेल के नजदीक गन्ने के खेत में ले गया और वहां उसके रेप किया। पिता के अनुसार आरोपी युवक से उसकी बेटी की जान-पहचान पिछले करीब 5-6 महीने से इंस्टाग्राम के माध्यम से थी। दोनों के बीच मोबाइल फोन से बातचीत भी होती थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर नाबालिग को अपने साथ ले गया। घर बताने पर दी जान से मारने की धमकी पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
यमुनानगर में नाबालिग को खेत ले जाकर रेप:आरोपी से सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, जान से मारने की धमकी दी, FIR दर्ज
