![]()
हरियाणा के सोनीपत में एक महिला ने मुस्लिम युवक पर पहचान छिपाकर उससे हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक युवक ने अपना नाम जॉनी और खुद को हिंदू बताया था। शादी के करीब 6 महीने बाद उसकी पहचान सामने आई। महिला का आरोप है कि युवक पहले से शादीशुदा था और पहली पत्नी से उसके 3 बच्चे हैं। महिला ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत देकर धोखे से शादी करने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा उसके दो जेठ भी उसके साथ छेड़छाड़ करते थे और जबरन संबंध बनाने को मजबूर करते थे। कहते थे कि हमारे धर्म में ये सब चलता है। मामला सामने आने पर पुलिस ने कहा कि हमें शिकायत मिली है। हम दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद मामले में कार्रवाई करेंगे। जानिए महिला को कैसे जाल में फंसाया… पहले पति से पंचायती स्तर पर अलग हुई महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शादी उत्तर प्रदेश के बड़ौत क्षेत्र निवासी अमित से हुई थी। इस शादी से उसके 3 बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 11, 6 और 3 वर्ष है। महिला के अनुसार उसका पति लोगों के पैसे लेकर फरार हो गया और बाद में जेल चला गया। वर्ष 2022 में पंचायती स्तर पर हुए फैसले के बाद वह पति से अलग हो गई। तीन बच्चों के साथ सोनीपत में रहने लगी पति से अलग होने के बाद महिला तीनों बच्चों के साथ सोनीपत आ गई। वर्ष 2022 में सेक्टर-15 की एक कॉलोनी में किराए का मकान लिया। ग्राउंड फ्लोर पर कल्पना और रूबी नाम की युवतियां रहती थीं। दोनों से उसकी दोस्ती हो गई। महिला ने रूबी को अपने वैवाहिक जीवन की परेशानियों के बारे में बताया। सहेली ने जॉनी से कराई मुलाकात महिला के अनुसार रूबी ने उसकी मुलाकात जॉनी (नकली नाम) नाम के युवक से कराने की बात कही। उसने जॉनी को अविवाहित और अच्छा लड़का बताया था। इसके बाद इंस्टाग्राम पर जैश नाम की आईडी चलाने वाले जॉनी से उसकी बातचीत शुरू हुई। 29 जून 2023 को कामी रोड स्थित युवक के भाई के गाड़ियों के गैराज में दोनों की पहली मुलाकात हुई। बच्चों को अपना नाम देने का वादा किया महिला के मुताबिक पहली मुलाकात में जॉनी ने उससे शादी करने और उसके तीनों बच्चों को अपना नाम देने की बात कही। उसने शुरुआत में तुरंत कोई फैसला नहीं लिया, लेकिन जॉनी लगातार उसके संपर्क में रहा। करीब एक महीने बाद महिला ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया। 29 जुलाई 2023 को मंदिर में हुई शादी महिला के अनुसार 29 जुलाई 2023 को दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इस दौरान युवक की बहन और उसके दो दोस्त भी मौजूद थे। शादी के बाद दोनों किराए के मकान में रहने लगे। महिला अपने तीनों बच्चों, मां और पति के साथ वहां रहती थी। अब पढ़िए जॉनी के मुस्लिम होने का कैसे हुआ खुलासा 6 महीने बाद युवक की पहचान सामने आई महिला के अनुसार शादी के करीब 6 महीने बाद युवक की पहली पत्नी और उसकी मां गांव से उसके कमरे पर पहुंचीं। उस समय युवक घर पर नहीं था। पहली पत्नी ने खुद को युवक की पत्नी बताया। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान महिला को पता चला कि जॉनी का असली नाम कुछ और है और वह मुस्लिम है। साथ ही वह पहले से शादीशुदा है। पहली पत्नी से 3 बच्चे होने का आरोप महिला ने बताया कि युवक की पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 11, 9 और 7 वर्ष है। महिला के मुताबिक पहली पत्नी ने उससे विवाद के दौरान कहा कि युवक ने उससे हिंदू लड़की से मुस्लिम बनाने के उद्देश्य से शादी की थी। महिला ने पुलिस को और क्या बताया… पहचान छिपाने को लेकर दोनों में विवाद महिला के अनुसार, जब उसने युवक से पूछा कि उसने अपनी पहचान और पहली शादी की बात क्यों छिपाई। शिकायत में आरोप है कि युवक ने कहा कि अगर उसने शुरुआत में ही बता दिया होता कि वह मुस्लिम है तो महिला उससे शादी नहीं करती। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। मकान मालिक को भी अमित नाम बताने का आरोप महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने किराए का मकान लेते समय भी मकान मालिक को अपना नाम अमित बताया था। उसने कथित तौर पर फर्जी आईडी का इस्तेमाल भी किया। बाद में मकान मालिक को उसकी असली पहचान का पता चला तो कमरा खाली करवा लिया गया। प्रेग्नेंसी के दौरान पहली पत्नी को बुलाने का आरोप महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि युवक अपनी पहली पत्नी से फोन पर लगातार संपर्क में रहता था। जब वह करीब 5 महीने की प्रेग्नेंट थी, तब युवक ने पहली पत्नी को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र से बुलाया। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच फिर विवाद हुआ। महिला ने इस दौरान मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है। 2 जुलाई को दोनों का बेटा हुआ महिला के अनुसार 2 जुलाई 2026 को उसने आरोपी पति से एक बेटे को जन्म दिया। उसका आरोप है कि इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद और तनाव जारी रहा। महिला ने युवक पर मारपीट करने और उसके तीनों बच्चों को मुस्लिम बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। जेठों पर छेड़खानी और जबरन संबंध का आरोप महिला ने आगे बताया कि जब वह घर पर अकेली होती थी, युवक के 2 बड़े भाई उसके साथ छेड़खानी करते और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। महिला ने शिकायत में कहा है कि जब उसने युवक से इस बारे में बात की तो खुद मारपीट करने लगा। SHO बोले- दोनों पक्षों को बुलाया, पूछताछ के बाद कार्रवाई सेक्टर-27 थाना प्रभारी सवीत कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। रक्षक सेना ने पीड़िता से मुलाकात की सोमवार को रक्षक सेना के प्रमुख मनजीत तिहाड़ा, महिला संयोजिका शिवानी महलाना व अन्य पदाधिकारी पीड़िता से मिलने पहुंचे। मनजीत तिहाड़ा ने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए सोनीपत पुलिस से जल्द कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जॉनी और उसके परिवार ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया और उसका मानसिक व शारीरिक शोषण किया।
Source link
महिला बोली-मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर शादी की:3 बच्चों का पिता निकला, सोनीपत के मंदिर में 7 फेरे लिए; जेठ जबरन संबंध बनाते
