पैदल झंडा यात्रा नागलवाड़ी रवाना



बोरावां | सीताराम सरकार संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को गांव और सरवर देवला के ग्रामीणों ने नागलवाड़ी के लिए संयुक्त पैदल झंडा यात्रा निकाली। बस स्टैंड स्थित नाग मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती के बाद करीब 50 श्रद्धालु बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ रवाना हुए। श्रद्धालु दो दिनों में करीब 80 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करेंगे। पहले दिन लालबाई-फूलबाई मंदिर, सेगांव परिसर में विश्राम करेंगे, जबकि दूसरे दिन नागलवाड़ी पहुंचकर बाबा को ध्वज अर्पित करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ग्राम की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *