Headlines

फतेहाबाद ऑटो मार्केट सोसाइटी की प्रधानगी को लेकर बढ़ा विवाद:नए प्रधान ने शक्ति प्रदर्शन किया, निवर्तमान अध्यक्ष कल करेंगे बड़ा कार्यक्रम




फतेहाबाद की बाबा विश्वकर्मा ऑटो मार्केट वेलफेयर सोसाइटी में प्रधानगी को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार शाम को नवनियुक्त प्रधान बलविंद्र बल्ली और निवर्तमान प्रधान हरपाल ढाका के समर्थक आमने-सामने आ गए। गुरुवार को बलविंद्र बल्ली ने एक निजी होटल में कार्यक्रम कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा दुकानदारों के शामिल होने का दावा किया गया। बलविंद्र बल्ली के कार्यक्रम में ऑटो मार्केट के 100 से ज्यादा दुकानदार पहुंचे। इसमें नई कार्यकारिणी बनाई गई। प्रवीण धींगड़ा को उपप्रधान, विनय सरदाना को सचिव, कपिल कम्बोज को सह सचिव, राकेश जोड़ा को कैशियर और राजकुमार को सहायक बनाया गया। बैठक में मौजूद सदस्यों ने कहा कि प्रधान का चुनाव सबकी सहमति से हुआ है। निवर्तमान प्रधान हरपाल ढाका ने दुकानदारों से मांगा समर्थन दूसरी ओर, निवर्तमान प्रधान हरपाल ढाका भी मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने ऑटो मार्केट पहुंचकर दुकानदारों से समर्थन मांगा। उनका दुकानदारों से हाथ जोड़कर समर्थन मांगते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। हरपाल ढाका शुक्रवार को ऑटो मार्केट में एक बड़ा कार्यक्रम करने वाले हैं। हरपाल ढाका पिछले दिनों परिवार में हुई एक मृत्यु के कारण ऑटो मार्केट में ज्यादा सक्रिय नहीं थे। अब वह दुकानदारों के बीच जाकर अपना समर्थन मांग रहे हैं। वीडियो में वह दुकानदारों से हाथ जोड़कर शांति बनाए रखने की अपील करते दिख रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि वह दुकानदारों के बीच अपना पक्ष रख रहे हैं। आटो मार्केट में होगा बड़ा कार्यक्रम प्रधानगी को लेकर दोनों पक्षों की सक्रियता बढ़ने से आटो मार्केट का माहौल गरमा गया है। एक ओर बलविंद्र बल्ली की ओर से कार्यकारिणी गठित कर दी गई है, वहीं हरपाल ढाका ने भी दुकानदारों से संपर्क तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हरपाल ढाका की ओर से आटो मार्केट में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ऐसे में सभी की निगाहें इस कार्यक्रम पर टिकी हैं। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से प्रधानगी का विवाद फिलहाल शांत होता नजर नहीं आ रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *