![]()
प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पीयूष मोर्डिया ने बुधवार रात कार्यभार ग्रहण कर लिया। रात 11 बजे के करीब वह प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उनका मातहत अफसरों ने स्वागत किया। इस दौरान एडिशनल सीपी के साथ ही तीनों जोन के डीसीपी व अन्य अफसरों ने उनका स्वागत किया। चार्ज लेने के बाद नए सीपी का अफसरों से इंट्रोडक्शन हुआ। उन्होंने अफसरों से कुछ देर तक वार्ता भी की। उधर बुधवार को ही पूर्व पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार का विदाई समारोह भी हुआ। उन्हें स्मृति चिह्न देकर मातहतों ने विदाई दी। नए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पीयूष मोर्डिया की गिनती यूपी कैडर के तेजतर्रार अफसरों में की जाती है। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए ही शासन ने उन्हें बेहद अहम जिम्मेदारी सौंपी है। वह आठ जिलों के एसपी रहने के साथ ही लखनऊ कमिश्नरेट में ज्वाइंट सीपी भी रहे। अब तक एडीजी जोन वाराणसी के पद पर तैनात रहे इस अफसर ने प्रख्यात हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स कोर्स की पढ़ाई भी की। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले
वह 1998 बैच के आईपीएस अफसर हैं और मूल रूप से राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं। बीएससी करने के बाद उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की और इसके बाद हार्वर्ड यूनिविर्सिटी से मास्टर इन पब्लिक एडिमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की। मेरिटोरियस सर्विस के लिए प्रेसीडेंट मेडल के साथ ही वह डीजी कमेंडेशन डिस्क समेत अन्य पदक से सम्मानित हो चुके हैं। 2016 में वह आईजी बने और 2023 में प्रमोट होकर एडीजी बन गए। इन जिलों, रेंज और जोन में तैनात रहे
मऊ, संत कबीर नगर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अलीगढ़। अलीगढ़ और फैजाबाद रेंज में उन्होंने डीआईजी के पद पर भी सेवाएं दीं। आईजी के पद पर प्रमोशन होने पर अलीगढ़ रेंज के बाद ज्वाइंट सीपी लखनऊ बनाए गए। इसके बाद वह एडीजी बने और पहले लखनऊ और वाराणसी में एडीजी जोन के पद पर तैनात रहे। 2013 से 2019 तक उन्होंने बीएसएफ में भी सेवाएं दीं। नेवी में भी चयनित हुए
12th पास करने के बाद परमानेंट सर्विस कमीशन के तहत वह इंडियन नेवी में भी चयनित हुए। हालांकि बाद में उन्होंने इसे छोड़ दिया। कुछ दिनों तक उन्होंने मुंबई में मर्चेँट बैंकिंग सेक्टर में भी नौकरी की। उनके पिता प्रोफेसर थे।
Source link
प्रयागराज पहुंचे नए पुलिस कमिश्नर, कार्यभार संभाला:रात 11 बजे के करीब पहुंचे IPS पीयूष मोर्डिया, अफसरों ने किया वेलकम
