![]()
फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने एक घर में घुसकर करीब 7 से 8 ग्राम सोने के जेवर और 30 हजार रुपए चोरी करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना 17 अगस्त 2026 की रात को हुई थी। पुलिस को दी शिकायत में धर्मकोट रोड, सरकारी स्कूल के पास, फतेहगढ़ पंजतूर निवासी कुलदीप सिंह उर्फ लाटी ने बताया कि 17 अगस्त 2026 की रात वह अपनी पत्नी के साथ बेटे की दवाई लेने के लिए घर से बाहर गए थे। बेटे की दवाई लेने गया था दंपती शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वे घर से बाहर थे, तभी कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस गया। आरोपी ने घर से लगभग 7 से 8 ग्राम सोना और 30 हजार रुपए नकद चुरा लिए और फरार हो गया। घर लौटने पर चोरी का पता चलने के बाद कुलदीप सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर 19 अगस्त 2026 को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी करने वाले आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है।
Source link
फतेहगढ़ पंजतूर में मकान में घुसकर हजारों की चोरी:बच्चे की दवाई लेने गए पति-पत्नी, 8 ग्राम सोने के जेवर, हजारों की नकदी ले गए
