Headlines

फतेहाबाद पुलिस ने UP से पकड़ा साइबर ठग:धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले थे 5 लाख; कोर्ट ने जेल भेजा




फतेहाबाद की साइबर थाना पुलिस ने 5 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए यूपी निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गांव कदेवरिया निवासी राम बालक वर्मा के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी राहुल देव ने बताया कि गांव रत्ताथेह निवासी सतनाम सिंह की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 20 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर बैंक खाते से रुपए निकाले जाने का मैसेज प्राप्त हुआ। बैंक में खाते की जांच करने पर पता चला कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से कुल 5 लाख रुपए निकाल लिए थे। 31 दिसंबर को दर्ज किया गया था केस इसके बाद शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCCRP) पर शिकायत दर्ज करवाई। एसएचओ ने बताया कि शिकायत, बैंकिंग लेन-देन के विवरण तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपी की पहचान की गई। इस संबंध में 31 दिसंबर 2025 को बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी राम बालक वर्मा को काबू कर लिया गया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है तथा साइबर ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की संलिप्तता और ठगी गई राशि की रिकवरी के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *