Headlines

फतेहाबाद में कार-बाइक में टक्कर, 3 युवक घायल:गोगामेड़ी से माथा टेककर लौट रहे थे तीनों, गाड़ी ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल




फतेहाबाद के ढिंगसरा से बीघड़ मार्ग पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। गोगामेड़ी से माथा टेककर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बीघड़ गांव के आदित्य, साहिल और कर्ण के रूप में हुई है। यह हादसा सुबह करीब 9:15 बजे हुआ। तीनों युवक बाइक पर सवार होकर गोगामेड़ी से अपने गांव बीघड़ लौट रहे थे। ढिंगसरा और बीघड़ के बीच सामने से आ रही कार और बाइक में तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह टूट गई और तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एक युवक हायर सेंटर रेफर हादसे के तुरंत बाद कार ड्राइवर ने घायलों की मदद की। उसकी कार भी खराब हो गई थी, फिर भी उसने तीनों गंभीर घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाया। वह तुरंत उन्हें फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का शुरुआती इलाज किया। गंभीर हालत को देखते हुए आदित्य को एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। साहिल और कर्ण का इलाज फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद खराब हुई कार नागरिक अस्पताल परिसर के बाहर खड़ी दिखी। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *