फतेहाबाद में बुजुर्ग के ₹7 हजार और दस्तावेज चोरी:दो युवकों ने पहले दिया लिफ्ट का झांसा, फिर पर्स लेकर फरार




फतेहाबाद जिले के टोहाना रोड स्थित टैक्सी स्टैंड के पास दो अज्ञात युवकों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग का पर्स चोरी कर लिया। बदमाशों ने बुजुर्ग को रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर बैठाया। पर्स में करीब 7 हजार रुपए कैश, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंशीवाली निवासी 65 वर्षीय बलविंद्र सिंह दोपहर में अपने घर जाने के लिए टोहाना रोड स्थित टैक्सी स्टैंड के पास जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास आए और उनसे रास्ता पूछा। बातचीत के बाद युवकों ने बलविंद्र सिंह को अपनी बाइक पर बैठा लिया। बाइक में हवा कम होने का बनाया बहाना कुछ दूर जाने के बाद युवकों ने बाइक में हवा कम होने का बहाना बनाया और बलविंद्र सिंह को नीचे उतरने के लिए कहा। जैसे ही बलविंद्र सिंह बाइक से उतरे, दोनों युवक पर्स लेकर फरार हो गए। बलविंद्र सिंह ने बाद में देखा तो उनका पर्स गायब था। पर्स में 7 हजार रुपए नकद के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। बलविंद्र सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बाइक सवार दोनों युवकों की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *