![]()
पंजाब रेजिमेंट सेंटर रामगढ़ में बैटन हस्तांतरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता जीओसी-इन-सी सेंट्रल कमांड व पंजाब रेजिमेंट के कर्नल ने कर्नल ऑफ़ दि रेजिमेंट की बैटन औपचारिक रूप से लेफ्टिनेंट जनरल विजय बी नायर कमांडेंट द इन्फैंट्री स्कूल, महू को सौंपी। लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने लेफ्टिनेंट जनरल विजय बी नायर को बैटन सौंपकर पदभार प्रदान किया। लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता के कार्यकाल के दौरान पंजाब रेजिमेंट की परिचालन व प्रशिक्षण क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल की गई। इनमें भैरव बटालियन का गठन और अग्निवीर प्रशिक्षण की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रेजिमेंटल सेंटर में विस्तार शामिल है। बता दें कि बैटन का हस्तांतरण रेजिमेंट की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने प्रतीक है। यह अवसर पंजाब रेजिमेंट की गौरवशाली परंपराओं के प्रति गर्व, सौहार्द और प्रतिबद्धता की गहरी भावना से ओत प्रोत रहा। समारोह में कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद थे। रेजिमेंट की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है बैटन बैटन सम्मान, उत्तरदायित्व और रेजिमेंटल गौरव का प्रतीक है। यह पंजाब रेजिमेंट की गौरवशाली विरासत और उज्ज्वल भविष्य के बीच अटूट संबंध व निरंतरता को दर्शाती है। यह उन गौरवशाली परंपराओं, मूल्यों और सैन्य भावना का प्रतीक है, जिन्होंने वर्षों से पंजाब रेजिमेंट को पहचान दी है। यह गरिमापूर्ण समारोह नेतृत्व व परंपराओं का प्रतीक बना,रेजिमेंट की समृद्ध विरासत, गौरवशाली सैन्य भावना, स्थायी गौरवशाली परंपरा की पुन:पुष्टि करता है।
Source link
बी. नायर को मिली कर्नल ऑफ़ दि रेजिमेंट की कमान
