Headlines

फतेहाबाद में 3 साल बाद पकड़ा गया बाइक चोर:इम्पीरियल गार्डन के अंदर खड़ी थी, कुरुक्षेत्र गया मालिक, एवीटी स्टाफ ने की कार्रवाई




फतेहाबाद में एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) स्टाफ ने वर्ष 2023 के एक पुराने बाइक चोरी मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मोनू उर्फ किस्मत निवासी उकलाना मंडी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है। एवीटीएस स्टाफ प्रभारी ने बताया कि यह मामला गांव लाली निवासी कृष्ण लाल की शिकायत पर दर्ज किया गया था। कृष्ण लाल ने पुलिस को बताया था कि 26 फरवरी 2023 को सुबह करीब 9 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल सरदूलगढ़ कैंचियां, फतेहाबाद रोड स्थित इम्पीरियल गार्डन के अंदर खड़ी की थी। शादी समारोह में गया था बाइक मालिक इसके बाद वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र चला गया था। 27 फरवरी 2023 को सुबह करीब 9 बजे जब वह वापस लौटा, तो उसे अपनी मोटरसाइकिल मौके पर नहीं मिली। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। कृष्ण लाल की शिकायत के बाद थाना शहर रतिया पुलिस ने धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *