![]()
फरीदकोट में जिला परिषद के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के पदों का चुनाव वीरवार को करवाया गया। एसडीएम पुनीत शर्मा की उपस्थिति में करवाए गए इस चुनाव में जिला परिषद की कुल 10 सीटों में 4 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी ने दोनों पदों पर सफलता अर्जित की है। चुनाव में आम आदमी पार्टी की सदस्य वीरपाल कौर को चेयरपर्सन तथा गुरभेज सिंह बराड़ को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। हालांकि चुनाव को लेकर 5 सीटों वाली शिरोमणी अकाली दल ने सत्ता पक्ष पर धक्केशाही का आरोप लगाया है। चुनाव के बाद जैतो के विधायक अमोलक सिंह ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए गौरव का विषय है। विपक्ष के आरोप पर विधायक अमोलक सिंह ने कहा कि उनके पास बहुमत नहीं था और वह सिर्फ आरोप ही लगा सकते है। सारा चुनाव निष्पक्ष हुआ है और बकायदा वीडियोग्राफी हुई है। शिअद द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी: बंटी रोमाणा उधर शिरोमणी अकाली दल के उपाध्यक्ष परमबंस सिंह रोमाणा ने इस चुनाव को धक्केशाही करार दिया। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के कुल दस सदस्यों में से 5 सदस्य शिअद के थे। जबकि चार आम आदमी पार्टी के व 1 कांग्रेस का था। हाईकोर्ट का रुख करेगा अकाली दल हालांकि सत्ताधारी पक्ष ने धक्केशाही करते हुए शिअद के चुने गए सदस्यों को एक कमरे में बंद करके स्वयं ही चुनाव कर लिया और आम आदमी पार्टी के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुन लिए गए। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पक्ष पंचायती चुनावों, नगर काउंसिल चुनावों व जिला परिषद चुनावों में धक्केशाही करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इसके खिलाफ हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
Source link
फरीदकोट जिला परिषद पर AAP का कब्जा:वीरपाल कौर चेयरपर्सन-गुरभेज सिंह बराड़ बने वाइस चेयरमैन; शिअद ने धक्केशाही के लगाए आरोप
