![]()
फरीदकोट में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। इस दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार को जैतो के गांव सेढ़ा सिंह वाला के पास हुआ। सूचना के बाद थाना जैतो की पुलिस जांच कर रही है। मृतकों की पहचान बब्बू सिंह (37) पुत्र राजिंदर सिंह और रमनदीप सिंह (24) पुत्र सीरा सिंह निवासी सेढ़ा सिंह वाला के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवकों अर्शदीप सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह निवासी सेढ़ा सिंह वाला और अर्शदीप सिंह (30) पुत्र हरभजन सिंह निवासी संगतपुरा को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई
जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार दो युवक गांव सेढ़ा सिंह वाला से जैतो की ओर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक जैतो से सेढ़ा सिंह वाला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जैतो के सरकारी सिविल अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलने पर चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी जैतो के सदस्य मीता सिंह मीता, गोरा औलख, ललित शर्मा राजू और राहुल बांसल एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों और मृतकों को जैतो के सरकारी सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले की जांच व आगे की कार्रवाई जारी
दोनों घायलों में से एक अर्शदीप सिंह मूल रूप से संगतपुरा का निवासी है। इन दिनों अपने ननिहाल गांव सेढ़ा सिंह वाला में रह रहा था। हादसे की सूचना डीएसपी इकबाल सिंह समेत थाना जैतो पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच व आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
फरीदकोट में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत:आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, 2 गंभीर घायल; मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया भर्ती
