Headlines

मधुबनी पहुंचे प्रशांत किशोर, रौशन यादव के परिजनों से मिले:जेल में हुई थी मौत; महिलाओं-बच्चों की भीड़ लगी, ग्रामीण बोले- आप ही न्याय दिला सकते




मधुबनी में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर शनिवार शाम बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली पंचायत स्थित राणा टोल पहुंचे। यहां उन्होंने मंडल कारा में मृत बंदी रौशन कुमार यादव के परिवार से मुलाकात की। प्रशांत किशोर के गांव पहुंचते ही रौशन के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने मृतक की मां और बहन से बात की। परिजनों ने जेल में रौशन की मौत से जुड़ी पूरी बात उन्हें बताई और अपनी परेशानी साझा की। इस दौरान परिजनों ने प्रशांत किशोर से गुहार लगाई कि आप ही हमें न्याय दिला सकते। प्रशांत किशोर ने परिजनों की बात सुनी और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान परिवार के लोग काफी भावुक नजर आए। ग्रामीणों ने की जांच की मांग प्रशांत किशोर के आने की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने रौशन की मौत की पूरी जांच कराने और मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री शमशुल हक, पूर्व जिला अध्यक्ष इंदुशेखर झा, संभावित मुखिया प्रत्याशी संतोष मिश्रा, गोपाल झा और समाजसेवी संजय कुमार झा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *