Headlines

हरियाणा- कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला कोऑर्डिनेटर ने इस्तीफा दिया:बोलीं- अलका लांबा ने क्विज में अपने करीबियों को चुना, बेटियों से नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं करूंगी




रेवाड़ी की रहने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर दीपिका यादव ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पर क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभा के बजाय परिचितों को चुनने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि वह बेटियों के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं करेंगी। वह पहले भी महिलाओं और बेटियों की लड़ाई लड़ती रही हैं और आगे भी लड़ती रहेंगी। दीपिका यादव रेवाड़ी के गांव टींट की रहने वाली हैं। उनके पति लवली यादव भी कांग्रेस में हैं। दीपिका पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा के दौरान चोट लगने और इसके बाद रेवाड़ी के जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव के एक महिला के साथ फोटो शेयर करने के मामले में सुर्खियों में आई थीं। अब जानिए दीपिका ने क्या कहा… ऐसे शुरू हुआ पूरा विवाद… कांग्रेस की महिला क्विज में 79 विजेता चुने गए कांग्रेस ने देश की आजादी के 79 साल पूरे होने पर महिलाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता शुरू की थी। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने वाली 79 महिलाओं को चुना जाना था। इसके लिए देशभर से 5 हजार से अधिक महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था और उनसे ऑनलाइन पेंटिंग मंगवाई गई थी। विजेताओं का चयन करने के लिए ज्यूरी बनाई गई, जिसमें दीपिका यादव भी शामिल थीं। टॉप-3 के लिए 1 लाख तक की राशि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली महिला को 1 लाख रुपए, दूसरे स्थान पर आने वाली को 50 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाली को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाना था। बाकी 76 महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए जाने थे। देशभर से चुनी गई 79 महिलाओं में हरियाणा की 25 बेटियों ने स्थान बनाया। इनमें रेवाड़ी सेक्टर-4 निवासी 12वीं कक्षा की मेडिकल छात्रा निशा यादव, धारूहेड़ा निवासी सीए की छात्रा काजल और सिरसा की एक छात्रा शामिल थीं। इन तीनों का रजिस्ट्रेशन दीपिका के माध्यम से हुआ था। 5-5 हजार रुपए देने की बात पर विवाद दीपिका का आरोप है कि पहले तीन इनामों के लिए किसी को नहीं चुना गया। पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जैसे दूर के प्रदेशों से आने वाली कम संख्या वाली बेटियों को 10-10 हजार रुपए दे दिए गए, जबकि हरियाणा की बेटियों की संख्या अधिक होने का हवाला देकर उन्हें 5-5 हजार रुपए देने की बात कही गई। बाद में चेकबुक खत्म होने का हवाला देकर हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी से पैसे लेने की बात कही गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सुनवाई न करने का आरोप दीपिका के मुताबिक, जब पर्ल चौधरी ने इसकी जिम्मेदारी लेने से इनकार किया तो वह दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास गईं। उनका आरोप है कि उनकी बात सुने बिना ही राष्ट्रीय अध्यक्ष गाड़ी में बैठकर चली गईं। जब उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया तो पर्ल चौधरी और उनके पति ने उन्हें रोककर बात करने का प्रयास किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *