Headlines

फ़्लाइन डिस्क खेलते समय रेडीमेड गारमेंट व्यापारी को आया हार्ट-अटैक:अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, रोज साइक्लिंग और फ़्लाइन डिस्क गेम खेलते थे; बेटी ने दी मुखग्नि




भरतपुर में एक व्यापारी को फ़्लाइन डिस्क खेलते समय हार्ट अटैक आ गया। उनके दोस्तों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यापारी हर रोज अपने दोस्तों के साथ साइक्लिंग और फ़्लाइन डिस्क गेम खेलते थे। उनकी बेटी जर्मनी में पढ़ाई करती है। पिता की मौत की खबर सुनते ही बेटी इंडिया पहुंची। बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया। मानव गर्ग रेडीमेड गारमेंट का व्यापार करते थे। उनके घर में पत्नी और एक बेटी है। साइकिलिंग और फ्लाइन डिस्क खेलते थे लोकेश अग्रवाल निवासी रंजीत नगर ने बताया कि मेरे साथी मानव गर्ग (53) निवासी कृष्णा नगर साइकिल क्लब से जुड़े थे। मानव रोजाना साइकिल क्लब से जुड़े मेंबर के साथ साइक्लिंग किया करते थे। उसके बाद फ़्लाइन डिस्क खेलते थे। साथियों ने सीपीआर दी बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह साइकिल चलाने के बाद कदम कुंज के पीछे फ़्लाइन डिस्क खेल रहे थे। मानव गेम खेलकर ग्राउंड पर ही एक पत्थर पर बैठ गए। तभी उनके अचानक सीने में दर्द उठा और, वह गिर गए। तभी वहां मौजूद उनके साथियों ने सीपीआर दिया और सीने को जोरों से दबाया, लेकिन ​तबीयत सही नहीं हुई। तुरंत उन्हें आरबीएम अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बेटी जर्मनी में पढ़ाई करती है शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा गया था। मानव गर्ग की बेटी मानवी गर्ग (22) जर्मनी में पढ़ाई करती हैं। पिता के मौत की खबर बेटी मानवी को दी गई। रात 2 बजे मानवी भरतपुर पहुंची। गुरुवार को उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने मानव गर्ग के शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। बेटी मानवी ने ही पिता के शव को मुखाग्नि दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *