![]()
शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र में एक आशा सुपरवाइजर ने गांव के सरपंच पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और जबरन शादी का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बुधवार देर रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला (31) स्वास्थ्य विभाग में आशा सुपरवाइजर हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष पहले गांव के एक शादी समारोह में उनकी पहचान पिन्दोनिया निवासी सरपंच धर्मेंद्र से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने मोबाइल नंबर लेकर लगातार संपर्क किया और विरोध करने पर पति व बच्चे की हत्या कराने तथा नौकरी से हटवाने की धमकी देने लगा। दुष्कर्म और धमकी के लगाए आरोप महिला का आरोप है कि 19 फरवरी 2025 को आरोपी ने गांव के बाहर चौराहे से धमकाकर वाहन में बैठाया और शाजापुर के ज्योतिनगर स्थित एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार इसके बाद बदनामी और जान से मारने की धमकी देकर करीब एक वर्ष तक अलग-अलग अवसरों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को आरोपी उसके मायके, जिला उज्जैन पहुंचा और कथित तौर पर उसे जबरन सुनसान स्थान पर ले जाकर कोर्ट मैरिज करने तथा अपने पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया। वहीं 3 अगस्त को आरोपी ने उसके पति को जान से मारने और महिला को अपनी पत्नी बनाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने परिवार को पूरी घटना बताकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
आशा सुपरवाइजर ने सरपंच पर रेप का लगाया आरोप:जान से मारने और जबरन शादी का दबाव बनाने की शिकायत
